शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने 500 करोड़ रुपये की राशि जुटायी है।

बैंक ने यह रकम गुरुवार को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर बेसल 3 कंप्लायंट, असुरक्षित, सर्वकालिक, गैर-परिवर्तनीय बॉन्ड्स जारी करके जुटायी है। आईसीआरए ने इन बॉन्डों को "ए हिब'' और सीएआरई ने "ए'' रेटिंग दी है। इन बॉन्डों को बीएसई के होलसेल ऋण बाजार खंड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जायेगा।
बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर गुरुवार के 29.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 29.35 रुपये पर खुला है। बैंक का शेयर आज हल्की मजबूती के साथ हरे निशान पर ही रहा है। करीब 12.55 बजे बैंक के शेयर में 0.20 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 29.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!