शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने किये 4,04,805 इक्विटी शेयर आवंटित

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने 4,04,805 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

बुधवार को कंपनी की नामांकन तथा पारिश्रमिक समिति की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2013 के तहत इन शेयरों को 10 रुपये प्रति के भाव पर आवंटित किया गया।
बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर बुधवार के 268.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 261.05 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद यह 275.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.25 बजे मुथूट फाइनेंस के शेयर में 2.35 रुपये या 0.88% की हल्की बढ़त के साथ 270.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन