शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) को हुआ 295.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) को 295.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इस मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 279.02 करोड़ रुपये था। इस बीच अपोलो टायर्स की कुल आमदनी 3,203.27 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,703.72 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 5.97% और आमदनी में 15.59% की बढ़त हुई। बेहतर तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर मंगलवार के 180.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 182.00 रुपये पर खुला और 188.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे अपोलो टायर्स का शेयर 6.50 रुपये या 3.60% की बढ़त के साथ 187.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन