शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divis Lab) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डिविस लैब (Divis Lab) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 246 करोड़ रुपये से बढ़ कर 268 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 860 करोड़ रुपये से बढ़ कर 976 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 8.94% और आमदनी में 13.48% की वृद्धि हुई। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 17.7% बढ़ कर 380.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 37.6% के मुकाबले 39% रहा।
बीएसई में डिविस लैब का शेयर शुक्रवार के 759.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 773.00 रुपये पर खुला और 784.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयर में 13.90 रुपये या 1.83% की गिरावट के साथ 745.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन