शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) बेचेगी पेटीएम (Paytm) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम (Paytm) में 1% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

रिलायंस कैपिटल इस बिकवाली सौदे से 5-6 करोड़ डॉलर जुटायेगी। इससे पहले कंपनी की ओर से गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों की बिक्री करने की योजना के अनुसार साम्पत्तिक निवेश पोर्टफोलियो को घटाने की बात कही गयी थी।
शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला। कल कारोबार के अंत में रिलायंस कैपिटल का शेयर 28.05 रुपये या 5.73% की शानदार मजबूती के साथ 517.55 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 595.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 314.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!