शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए बंद रहेगा टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का हल्दिया संयंत्र

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का हल्दिया संयंत्र 21 फरवरी से 15 अप्रैल तक बंद रहेगा।

कंपनी का यह उर्वरक संयंत्र संचालन अमोनिया पाइपलाइन के स्थानांतरण और मरम्मत तथा रखरखाव के कारण बंद रखा जायेगा। टाटा केमिकल्स के इस संयंत्र में डीएपी, एसएसपी और जटिल एनपीके उर्वरकों का उत्पादन किया जाता है।
बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर मंगलवार के 580.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 582.40 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे यह 8.45 रुपये या 1.46% की बढ़त के साथ 589.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन