शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) बेचेगी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ

मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) अपनी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ बेचेगी।

आज कंपनी के निदेशक मंडल की प्रबंधन समिति ने अपनी बैठक में अधिकतम 600 करोड़ रुपये मूल्य की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों को एक या एक से अधिक चरण में बेचने की मंजूरी दी।
बीएसई में मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर गुरुवार के 95.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 95.00 रुपये पर खुला। करीब पौने बजे कंपनी के शेयर में एक उछाल आयी, मगर जल्दी ही यह वापस नीचे आ गया। करीब 2.30 बजे मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर 1.20 रुपये या 1.26% की मजबूती के साथ 96.65 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 125.80 रुपये और निचला स्तर 73.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!