शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज ऑटो, सागर सीमेंट्स, एनबीसीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत फोर्ज

खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें बजाज ऑटो, सागर सीमेंट्स, एनबीसीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत फोर्ज शामिल हैं।

बजाज ऑटो - कंपनी ने कावासाकी के साथ अपनी साझेदारी समाप्त कर दी है।
जीवीके - जीवीके ने बैंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट में में अपनी 33% हिस्सेदारी बेच दी है।
क्वांटम बिल्ड - निदेशक मंडल ने ऐक्सिस बैंक के साथ एक बार सेटलमेंट प्लान को मंजूरी दी।
सागर सीमेंट्स - सागर सीमेंट्स मट्टमपल्‍ली ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 15 से बढ़ा कर 18 मेगावाट करेगी।
एनबीसीसी - निदेशक मंडल 29 मार्च को अंतरिम लाभांश पर चर्चा करेगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने एसबीआई लाइफ के 10% शेयरों की बिक्री शुरू कर दी है।
भारत फोर्ज - कंपनी ने विद्युत उपकरण साझे उद्यम में 23% का निबटान कर दिया है।
कॉर्पोरेशन बैंक - बैंक ने बॉन्ड जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग - आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग ने 99.62 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
मिंडा इंडस्ट्रीज - कंपनी ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के क्यूआईपी की शुरुआत की है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!