शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वार्षिक बिक्री में हुई बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल बिक्री में 3% वृद्धि हुई।

कंपनी ने 1,40,457 वाहनों के मुकाबले 1,45,066 वाहन बेचे। साथ ही मार्च 2016 में बिके 16,702 वाहनों की तुलना में मार्च 2017 में कंपनी के 12% अधिक 18,682 वाहन बिके।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर सोमवार को 0.45 रुपये या 0.53% की गिरावट के साथ 84.10 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 112.80 रुपये और निचला स्तर 73.60 रुपये रहा है। मंगलवार को राम नवमी पर्व के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन