शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, एलआईसी हाउसिंग और वेलस्पन इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, एलआईसी हाउसिंग और वेलस्पन इंडिया शामिल हैं।

विप्रो - विप्रो आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - कंपनी का तिमाही मुनाफा 1.6% की बढ़त के साथ 8,151 करोड़ रुपये रहा।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल - महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल आज वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
रैलीज इंडिया - रैलीज इंडिया के तिमाही में 10.1% और आमदनी में 1.1% की गिरावट आयी।
एलआईसी हाउसिंग - एलआईसी हाउसिंग आज वित्तीय आँकड़े प्रस्तुत करेगी।
इंडियाबुल्स हाउसिंग - इंडियाबुल्स हाउसिंग का चौथी तिमाही का मुनाफा 24.4% बढ़ कर 840.5 करोड़ रुपये रहा।
वेलस्पन इंडिया - वेलस्पन इंडिया आज वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के वित्तीय आँकड़े प्रस्तुत करेगी।
डीसीबी बैंक - डीसीबी बैंक ने क्यूआईपी का फ्लोर प्राइज 177.39 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
बायोकॉन - बायोकॉन 27 अप्रैल को बोनस जारी करने पर विचार करेगी।
कैन फिन होम्स - कैन फिन होम्स आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2017)

Comments  

शेयर मंथन
# शेयर मंथन 2017-04-25 10:03
करीब 10 बजे -
विप्रो का शेयर 1.30% ऊपर
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.40% ऊपर चढ़ा
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल में 1.15% की कमजोरी
एलआईसी हाउसिंग का शेयर 1.55% चढ़ा
वेलस्पन इंडिया - 1.06% ऊपर
रैलीज इंडिया - 3.07% की गिरावट
इंडियाबुल्स हाउसिंग - 1.40% चढ़ा
डीसीबी बैंक - 0.71% की हल्की बढ़त
बायोकॉन - 8.55% की जोरदार उछाल
कैन फिन - 0.52% चढ़ा

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन