शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर तिमाही नतीजों से गिरा टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) का शेयर

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 260.81 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसकी तुलना में गत वित्त वर्ष के समान समय में कंपनी 256.95 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। हालाँकि वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 10.46 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में इसे 1,235.46 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। साथ ही कंपनी की चौथी तिमाही की आमदनी 4,753.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,394.88 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 18,545.22 करोड़ रुपये की तुलना में 17,980.02 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 704.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 698.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में करीब 9.35 बजे यह 16.70 रुपये या 2.37% की कमजोरी के साथ 688.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन