शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) करेगी 282 करोड़ रुपये का निवेश

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) अगले 2 वर्षों में 282 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

कंपनी अपनी विभिन्न विस्तार परियोजनाओं के लिए बतौर पूँजीगत खर्च यह निवेश करेगी। इन परियोजनाओं में पंजाब में प्लाईबोर्ड परियोजना, पार्टिकल बोर्ड, लैमिनेट इकाई, गुवाहाटी इकाई और गाँधीधाम इकाई शामिल है। इसके बाद सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स के शेयर में तेजी दिख रही है। आज बीएसई में कंपनी का शेयर 299.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 302.10 रुपये पर खुला। करीब 10.50 बजे यह 6.30 रुपये या 2.10% की मजबूती के साथ 306.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन