शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने एक वैश्विक कृषि कंपनी के साथ करार किया है।

इस समझौते का मूल्य 4,000 करोड़ रुपये है, जिसके तहत आरती इंडस्ट्रीज उच्च मूल्य एग्रोकेमिकल घटक की आपूर्ति करेगी। इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर आज साफ दिख रहा है।
बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 878.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 882.40 रुपये पर खुला और 1,024.95 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे यह 67.60 रुपये या 7.70% की मजबूती के साथ 946.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन