शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) ने किया सहायक कंपनी में निवेश

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) ने अपनी सहायक कंपनी मेल टुडे न्यूजपेपर्स में 11.91 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

टीवी टुडे ने इसके 10 रुपये प्रति वाले 1,19,17,002 शेयर (8.33% हिस्सेदारी) खरीदें हैं। इससे टीवी टुडे की अपनी दूसरी सहायक कंपनी इंडिया टुडे के साथ मेल टुडे की 100% हिस्सेदारी हो गयी है।
बीएसई में टीवी टुडे नेटवर्क का शेयर 136.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 137.00 रुपये पर खुला और 132.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में यह 2.05 रुपये या 1.50% की कमजोरी के साथ 134.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन