शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

10.8% अधिक रहा ओसीएल इंडिया (OCL India) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में ओसीएल इंडिया (OCL India) के शुद्ध मुनाफे में 10.8% की बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 105.8 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 117.24 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा इसका शुद्ध राजस्व 802.4 करोड़ रुपये से 15.7% बढ़ कर 928.7 करोड़ रुपये और एबिटा 11.7% बढ़ कर 201.6 करोड़ रुपये हो गया। उधर बीएसई में शुक्रवार को ओसीएल इंडिया का शेयर 3.35 रुपये या 0.28% की बढ़त के साथ 1,202.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,319.40 रुपये और निचला स्तर 650.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन