शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबीबी इंडिया (ABB India) करेगी 20 उप-स्टेशनों का उन्नयन

एबीबी इंडिया (ABB India) हिमाचल प्रदंश में 20 उप-स्टेशनों का उन्नयन (अपग्रेड) करेगी।

ये सभी उप-स्टेशन भविष्य के डिजिटलीकरण के लिए नवीनतम नियंत्रण और सुरक्षा तकनीक से लैस होंगे। एबीबी को यह कार्य हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त हुआ है। उधर बीएसई में एबीबी इंडिया का शेयर 1,347.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,356.85 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,374.95 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 13.15 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 1,360.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन