शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी (Adani) कोयला खदान परियोजना के खिलाफ अपील खारिज

ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने अदाणी (Adani) समूह की कोयला खदान परियोजना के खिलाफ अपील खारिज कर दी।

ब्रिसबेन में संघीय न्यायालय की एक पूर्ण पीठ ने समूह की खदान परियोजना के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई संरक्षण फाउंडेशन (एसीएफ) की चुनौती को खारिज कर दिया, जिससे इसकी 16.5 अरब डॉलर की विवादित परियोजना की दो और कानूनी बाधाएँ समाप्त हो गयीं। अदाणी समूह की कोयला खदानों को लेकर पर्यावरणविदों ने शिकयत की थी।
उधर बीएसई में गुरुवार को अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.75 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 109.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 160.60 रुपये और निचला स्तर 58.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन