शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रेस्ट वेंचर्स (Crest Ventures) ने बढ़ायी सहयोगी कंपनी में हिस्सेदारी

क्रेस्ट वेंचर्स (Crest Ventures) ने अपनी सहयोगी कंपनी क्लासिक मॉल डेवलपमेंट में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

क्रेस्ट वेंचर्स ने इसके 76,686 शेयरों को 13.68 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी हिस्सेदारी 49% से 50% कर ली। बीएसई में क्रेस्ट वेंचर्स का शेयर सोमवार के बंद स्तर की तुलना में सपाट 175.10 रुपये पर खुला और 173.05 रुपये तक फिसला। करीब 12.08 बजे कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 0.29% की हल्की गिरावट के साथ 174.60 रुपये पर है। साथ ही इसके 52 हफ्तों का शिखर 214.75 रुपये और निचला स्तर 58.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!