शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divis Lab) के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी

डिविस लैब (Divis Lab) के शेयर में आज लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूती दिख रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने 11 से 19 सितंबर के दौरान अमेरिकी दवा नियामक यूएचएफडीए द्वारा इसकी इकाई-2 के निरीक्षण की जानकारी दी थी। यूएसएफडीए ने इस संबंध में कंपनी को फॉर्म 483 देने के साथ 6 टिप्पणियाँ भी की थीं, जिनका यह निर्धारित समय में जवाब देगी।
इसके बाद बीएसई में डिविस लैब का शेयर बुधवार के 942.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 955.00 रुपये पर खुला। करीब 11.20 बजे यह 34.90 रुपये या 3.70% की मजबूती के साथ 977.65 रुपये पर चल रहा है। (21 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन