शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने किया आईपीओ के लिए आवेदन

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने आईपीओ (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) में आवेदन किया है।

कंपनी ने सेबी में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। भारत में निजी क्षेत्र की सबसे प्रमुख जनरल बीमा कंपनियों में से रिलायंस जनरल के आईपीओ में 6.7 करोड़ इक्विटी शेयर होंगे, जिनमें 1.67 करोड़ शेयर कंपनी नये जारी करेगी। बाकी 5.03 करोड़ शेयर इसकी मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल द्वारा ऑफर फोर सेल के लिए रखेगी। इस खबर से आज बीएसई में रिलासंय कैपिटल का शेयर 15.25 रुपये या 2.76% की मजबूती के साथ 567.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!