शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत फाइनेंशियल, टीसीएस और रिलायंस नैवल

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत फाइनेंशियल, टीसीएस और रिलायंस नैवल शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज - कंपनी का तिमाही मुनाफा तिमाही दर तिमाही आधार पर 10.8% घट कर 8,097 करोड़ रुपये रह गया।
भारत फाइनेंशियल - इंडसइंड बैंक ने भारत फाइनेंशियल के साथ विलय की घोषणा की।
जीएनए ऐक्सल्स - जीएनए ऐक्सल्स का तिमाही मुनाफा 42.7% की बढ़त के साथ 10.7 करोड़ रुपये रह गया।
गुजरात एग्रोवेट - कंपनी का शेयर आज सूचीबद्ध होगा।
एमसीएक्स - एमसीएक्स का तिमाही शुद्ध लाभ तिमाही दर तिमाही आधार पर 11% बढ़ कर 29.2 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस नैवल - रिलायंस नैवल 1,500 करोड़ रुपये राइट्स इश्यू के जरिये जुटायेगी।
बीईपीएल - बीईएमएल के तिमाही शुद्ध मुनाफे और राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
टीसीएस - टीसीएस महाराष्ट्र और गुजरात में रियल एस्टेट संपत्ति बेचेगी। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन