2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा 31% घट गया।
कंपनी का शुद्ध लाभ 614 करोड़ रुपये से घट कर 424 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी का शुद्ध राजस्व 6,509 करोड़ रुपये से 6.6% बढ़त के साथ 6,936 करोड़ रुपये और एबिटा 14.4% अधिक 1,395 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ने 4,088.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 4,096.90 रुपये पर शुरुआत की। अभी तक अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,180.00 रुपये तक चढ़ा और 4,053.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब पौने 3 बजे इसमें 3.25 रुपये या 0.08% की हल्की गिरावट के साथ 4,085.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)


