शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) को हुआ घाटा, शेयर कमजोर

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 248.42 करोड़ रुपये के घाटे में रही।

इसके मुकाबले कंपनी को 85.02 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी गिरावट दर्ज की गयी, जो कि 4,509.09 करोड़ रुपये से 6.46% घट कर 4,217.61 करोड़ रुपये रह गयी। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में का टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 712.05 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 704.00 रुपये पर खुला है। 10 बजे यह शेयर 25.15 रुपये या 3.53% की कमजोरी के साथ 686.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन