शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divis Lab) का शेयर 16% से अधिक उछला

डिविस लैब (Divis Lab) के शेयर में 16% से अधिक बढ़त हुई है।

दरअसल अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने कंपनी को इसकी विशाखापत्तनम स्थित इकाई 2 से आयात चेतावनी हटाने और जारी किये गये चेतावनी पत्र को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने की सूचना दी है। मार्च में यूएसएफडीए ने कंपनी के इस संयंत्र के लिए आयात चेतावनी जारी की थी।
इसेक बाद बीएसई में डिविस लैब का शेयर 920.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,012.30 रुपये पर खुला और 1,117.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 11.35 बजे यह 150.40 रुपये या 16.34% की मजबूती के साथ 1,070.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन