शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमारा राजा (Amara Raja) की आमदनी और लाभ में गिरावट

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अमारा राजा (Amara Raja) का मुनाफा 6.6% घटा।

कंपनी ने 136 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 127 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। समान अवधि में अमारा राजा की शुद्ध आमदनी 1,508 करोड़ रुपये की तुलना में 5.3% गिरावट के साथ 1,428 करोड़ रुपये रही। मगर अमारा राजा का एबिटा 3.5% बढ़त के साथ 238 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.42% अधिक 16.7% रहा।
उधर बीएसई में अमारा राजा का शेयर 682.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 686.00 रुपये पर खुला और 742.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 52.20 रुपये या 7.65% की उछाल के साथ 734.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन