शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

127.6% बढ़ा जेके सीमेंट्स (JK Cements) का शुद्ध लाभ

जेके सीमेंट्स (JK Cements) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 93.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी ने 127.6% कम 40.91 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस दौरान सीमेंट कंपनी की आमदनी पर कोई खास नहीं फर्क नहीं पड़ा। कंपनी की आमदनी 1,074.43 करोड़ रुपये से 3.1% बढ़त के साथ 1,107.58 करोड़ रुपये रही। साल दर साल आधार पर ही इसका एबिटा 31.8% बढ़ कर 207.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4.07% बढ़त के साथ 18.7% रहा। दूसरी ओर बीएसई में जेके सीमेंट्स का शेयर 9.45 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 1,036.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में यह 1,194.95 रुपये तक चढ़ा और 630.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन