शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) का शेयर आज ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया।

खबर है कि एक ब्लॉक सौदे में कंपनी के 22 लाख शेयरों में लेन-देन हुई, जिससे इसके भाव में तेजी आयी।
बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर 7.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 6.99 रुपये पर खुला, मगर ब्लॉक सौदे की खबर से 7.71 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया। करीब साढ़े 11 बजे भी यह 0.36 रुपये या 4.90% की बढ़ोतरी के साथ 7.71 रुपये के भाव पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!