शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय रिजर्व बैंक ने ठुकराई एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की याचिका

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बाजार पूँजी में भारत के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की याचिका खारिज कर दी है।

एचडीएफसी बैंक ने अपनी मूल कंपनी एचडीएफसी को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) की सूची से हटाने के लिए केंद्र सरकार के पास गुहार लगायी थी। सरकार ने स्वयं निर्णय लेने के बजाय आरबीआई का विचार माँगा था, जिसने बैंक की माँग को अस्वीकार कर दिया। आरबीआई के इस निर्णय का असर एचडीएफसी बैंक के क्यूआईपी से धन जुटाने के कार्यक्रम पर पड़ेगा।
उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,798.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,808.00 रुपये पर खुला। करीब 11.40 बजे बैंक का शेयर 9.55 रुपये या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 1,808.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!