शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) बढ़ायेगी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) अपनी सहायक कंपनी ऑपटेर में हिस्सेदारी बढ़ायेगी।

ऋण के इक्विटी में परिवर्तन के परिणामस्वरूप अशोक लेलैंड की ऑपटेर में हिस्सेदारी 75.11% से बढ़ कर 98.31% हो जायेगी। ऑपटेर उत्तरी यॉर्कशायर (यूके) में स्थित एक बस निर्माता ब्रिटिश कंपनी है। इस खबर का अशोक लेलैंड के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 118.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 119.30 रुपये पर खुला है। तेज रुख के बीच 10.35 बजे के आस-पास यह 3.45 रुपये या 2.91% की मजबूती के साथ 121.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन