शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) की विलय योजना को मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) की विलय योजना को हरी झंडी दिखा दी है।

इससे भारत फाइनेंशियल के इंडसइंड बैंक के साथ विलय की राह आसान हो गयी है। हालाँकि अभी इस मामले में आरबीआई (RBI), एनसीएलटी (NCLT), सेबी (SEBI), शेयर सूचकांक (Stock Exchanges) और दोनों कंपनियों को लेनदारों-शेयरधारकों की भी मंजूरी ली जानी बाकी है।
उधर इस खबर का दोनों कंपनियों के शेयर पर विपरीत असर पडता दिख रहा है। बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर मंगलवार के 1,672.25 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 1,656.30 रुपये पर खुला है। सुबह करीब सवा 10 बजे यह 8.25 रुपये या 0.49% की गिरावट के साथ 1,664.00 रुपये पर है। वहीं भारत फाइनेंशियल का शेयर 2.60 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 1,011.90 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन