शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबीबी इंडिया (ABB India) को मिला 134 करोड़ रुपये का ठेका

एबीबी इंडिया (ABB India) को भारतीय रेलवे को अत्याधुनिक संकर्षण उपकरणों की आपूर्ति के लिए 134 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

एबीबी इंडिया 64 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए संकर्षण कन्वर्टर्स, स्टैंडअलोन सहायक कन्वर्टर्स और वाहन नियंत्रक इकाइयों की आपूर्ति करेगी। इस ठेके से एबीबी की भारत में स्थित मजबूत होगी।
उधर बीएसई में एबीबी इंडिया का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 1,386.10 रुपये पर खुल कर 1,400.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे एबीबी इंडिया के शेयरों में 3.10 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 1,383.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन