शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की सहायक कंपनी को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी प्राप्त हो गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी क्लोमिप्रामिन हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल के विपणन के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल आसक्त बाध्यकारी घबराहट (Obsessive Compulsive Disorder) के इलाज में किया जाता है। यह कैडिला हेल्थकेयर के लिए सकारात्मक खबर है, जिसके परिणामस्वरूप इसकी अमेरिकी जेनेरिक बाजार में स्थिति मजबूत होगी और बिक्री में सुधार होगा।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर आज गुरुवार के 424.90 रुपये के बंद भाव की तुलना में 426.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 435.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 424.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 8.70 रुपये या 2.05% की मजबूती के साथ 433.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन