शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) ने किया इतालवी कंपनी से करार

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) ने इतालवी दो और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियागियो व्हीकल के साथ समझौता किया है।

करार के तहत ग्रीव्स कॉटन पियागियो व्हीकल के लिए नया डीजल और स्वच्छ ऊर्जा इंजन विकसित करेगी, जो बीएस-VI के मानकों को पूरा करेगा। यह इंजन स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में डीजल और वैकल्पिक ईंधन से चलेगा। ग्रीव्स कॉटन डीजल तिपहिया वाहन क्षेत्र में 78% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है।
बीएसई में ग्रीव्स कॉटन का शेयर 140.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 142.45 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 1.30 बजे यह 1.90 रुपये या 1.36% की मजबूती के साथ 141.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन