शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुँचा टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals)

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को कंपनी के शेयरधारकों ने हरी झंडी दिखा दी है।

टाटा केमिकल्स को शेयरधारकों की मंजूरी पश्चिम बंगाल में हल्दिया फर्टिलाइजर्स इकाई को 375 करोड़ रुपये में नीदरलैंड की इंडोरामा होल्डिंग्स बीवी को बेचने के लिए मिली है, जिससे कंपनी का शेयर ऊपर चढ़ा। बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 762.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 763.00 रुपये पर खुला, मगर लगातार बढ़ते हुए 780.45 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक पहुँचा। इसके बाद करीब 12.05 बजे कंपनी के शेयरों में 16.05 रुपये या 2.10% की मजबूती के साथ 779.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख