शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को मिला 1,200 ट्रकों का ठेका

वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को वीआरएल लॉजिस्टिक्स (VRL Logistics) से 1,200 ट्रकों का ठेका प्राप्त हुआ है।

350 करोड़ रुपये के ठेके के तहत अशोक लेलैंड अपने 3123 और 3723 मॉडलों की 600-600 इकाइयों की आपूर्ति करेगी। दूसरी ओऱ बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 124.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 123.25 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 123.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं वीआरएल लॉजिस्टिक्स के शेयरों में 5.84% की मजबूती के साथ 421.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन