शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा डिविस लैब (Divis Lab) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डिविस लैब (Divis Lab) का मुनाफा 16.27% घटा।

2016 की समान अवधि में 268.32 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 224.66 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 976.48 करोड़ रुपये से 6.28% की बढ़त के साथ 1,037.88 करोड़ रुपये रही। मगर कंपनी का एबिटा 13.6% घट कर 326,.10 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 7.25% की गिरावट के साथ 31.4% रह गया। शनिवार को नतीजों की घोषणा के बाद आज डिविस लैब के शेयर में गिरावट दिख रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,122.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,121.00 रुपये पर खुला। करीब 12.10 बजे यह 28.35 रुपये या 2.53% की कमजोरी के साथ 1,093.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन