शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करीब 7% टूटा पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का शेयर

धोखाधड़ी औऱ अनधिकृत लेन-देनों की खबर के बीच पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का शेयर करीब 7% कमजोर हुआ।

बैंक ने मुम्बई में अपनी एक शाखा में करीब 11,378.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पकड़ी है। बैंक ने कहा है कि कई अनधिकृत लेन-देन कुछ चुनिंदा खाताधारकों को लाभ पहुँचाने के लिए की गयी हैं। इन लेन-देनों के आधार पर, अन्य बैंकों ने विदेशों में इन चुनिंदा खाताधारकों को पैसा पहुँचाया है। पंजाब नेशनल बैंक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मामले को कानूनी एजेंसियों के हवाले कर दिया है।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 161.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 160.00 रुपये पर खुला और इस नकारात्मक खबर के कारण 149.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12 बजे बैंक का शेयर 11.25 रुपये या 6.96% की कमजोरी के साथ 150.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन