शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

11% घटा गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का मुनाफा 11.8% घट गया।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 148.4 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 131 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,139 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.9% की बढ़त के साथ 2,458 करोड़ रुपये रही। साथ ही गोदरेज इंडस्ट्रीज का ऑपरेटिंग लाभ 22.7% घट कर 152.5 करोड़ रुपये और मार्जिन 300 आधार अंक घट कर 6.2% रह गया।
उधर बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 551.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 555.00 रुपये पर खुला। सवा 11 बजे तक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद कमजोर नतीजों से गोदरेज इंडस्ट्रीज में तेज गिरावट आयी और यह 543.40 रुपये तक फिसला। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 2.45 रुपये या 0.44% की गिरावट के साथ 549.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन