शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) करेगी 40% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) केटी टेलीमैटिक्स सॉल्युसंस (KT Telematics Solutions) में 40% हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी अगले एक साल में 1 या ज्यादा किस्तों में 9 करोड़ रुपये के निवेश से केटी टेलीमैटिक्स में हिस्सा अधिग्रहित करेगी। केटी टेलीमैटिक्स वाहन बेड़े के प्रबंधन हेतू समाधान के अलावा ट्रक और बसों के लिए टेलीमैटिक एनालिटिक्स सेवा प्रदान करती है। सकारात्मक खबर के बावजूद अपोलो टायर्स के शेयर में गिरावट का रुख दिख रहा है।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 274.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 277.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.60 रुपये या 0.22% की हल्की बढ़त के साथ 275.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन