शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) और बीपीसीएल (BPCL) खरीद सकती हैं गेल (GAIL) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार इंडियन ऑयल (Indian Oil) और बीपीसीएल (BPCL), गेल (GAIL) में 26-26% हिस्सेदारी खरीद सकती है।

ये तीनों ही सरकारी कंपनियाँ तेल-गैस के कारोबार में है। खबर है कि इंडियन ऑयल और बीपीसीएल दोनों ने गेल में शेयरधारिता खरीदने के लिए सरकार के पास अलग-अलग आवेदन भेजे थे। सरकार ने गेल में 54% हिस्सा बेचने की योजना बनायी थी। इस खबर के बीच आज सुबह साढ़े 9 बजे के आस-पास इंडियन ऑयल का शेयर 2.25% की कमजोरी के साथ 180.50 रुपये और बीपीसीएल का शेयर 2.98% की गिरावट के साथ 434.10 रुपये पर है। वहीं गेल के शेयरों में 0.19% की बढ़त के साथ 441.70 रुपये पर लेन-देन जारी है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी