शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेडियो व्यापार बिकवाली की खबर से टूटा टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) का शेयर

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) के शेयर में 6.50% से ज्यादा की गिरावट आयी है।

टीवी टुडे नेटवर्क ने अपने रेडियो व्यापार, जिसमें इश्क 104.8 (ISHQ 104.8) ब्रांड नाम के तहत दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता में तीन रेडियो स्टेशन हैं, को बेचने के लिए एक अन्य सूचीबद्ध मीडिया कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) के साथ समझौता किया है। टीवी टुडे के रेडियो कारोबार का टर्नओवर 9.1 करोड़ रुपये है।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवी टुडे का शेयर 522.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 523.00 रुपये पर खुल कर बहुत तेजी के साथ नीचे की ओर फिसला। 10.40 के आस-पास टीवी टुडे के शेयरों में 34.65 रुपये या 6.64% की कमजोरी के साथ 487.50 रुपये पर लेन-देन जारी है। वहीं एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर 1.20 रुपये या 0.17% की कमजोरी के साथ 715.10 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)






कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन