शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) खरीदेगी गुजरात गैस (Gujarat Gas) में 28.4% हिस्सेदारी

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet), गुजरात गैस (Gujarat Gas) में अतिरिक्त 28.4% हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी यह खरीदारी सौदा गुजरात स्टेट पेट्रोलियम (Gujarat State Petroleum) के साथ करेगी, जिससे इसकी गुजरात गैस में कुल 54% हिस्सेदारी हो जायेगी। परिणामस्वरूप गुजरात गैस, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट की सहायक कंपनी बनेगी।
उधर बीएसई में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का शेयर 186.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 186.10 रुपये पर खुल कर करीब साढ़े 10 बजे 11.05 रुपये या 5.92% की कमजोरी के साथ 175.60 रुपये पर चल रहा है। वहीं गुजरात गैस 10.10 रुपये या 1.22% बढ़ कर 839.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन