शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को मिला 2,100 बसों की आपूर्ति का ठेका

वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को तमिलनाडु सड़क परिवहन संस्थान से 2,100 बसों की आपूर्ति के लिए ठेका मिला है।

कंपनी इनमें 2,000 यात्री और 100 पुर्ण तैयार छोटी बसों की आपूर्ति करेगी। 321 करोड़ रुपये के इस ठेके के तहत बसों की आपूर्ति अगले वित्त वर्ष के 2018-19 की पहली छमाही के दौरान की जायेगी।
उधर बीएसई में 145.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 146.40 रुपये पर खुलने के बाद करीब 11 बजे अशोक लेलैंड का शेयर 2.65 रुपये या 1.82% की मजबूती के साथ 148.50 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 151.55 रुपये और निचला स्तर 81.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख