शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की इकाई को मिला ठेका

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की सहायक कंपनी तालाबीरा (ओडिशा) माइनिंग को एक ठेका मिला है।

कंपनी को एनएलसी इंडिया (NLC India) से तालाबीरा 2 और 3 कोयला क्षेत्र के लिए विकासक और संचालक टेंडर मिल गया है। इस परियोजना से तालाबीरा माइनिंग को 12,200 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 152.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 155.50 रुपये पर खुला और 157.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 5.05 रुपये या 3.32% की बढ़त के साथ 157.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन