शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एस्कॉर्ट्स, वेदांत, टाटा स्टील, मदरसन सूमी और अशोक लेलैंड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एस्कॉर्ट्स, वेदांत, टाटा स्टील, मदरसन सूमी और अशोक लेलैंड शामिल हैं।

एस्कॉर्ट्स - एस्कॉर्ट्स ने अपनी सहायक कंपनी एस्कॉर्ट्स सिक्योरिटीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी।
वेदांत - वेदांत ने दूसरे चरण में एस्सार स्टील के लिए बोली लगायी।
टाटा स्टील - कंपनी को भूषण स्टील के लिए 35,200 करोड़ रुपये का नकद भुगतान करना है।
मदरसन सूमी - मदरसन सूमी ने रीडेल ऑटोमोटिव को खरीदने के लिए करार किया।
जेएसडब्ल्यू स्टील - एस्सार स्टील के लिए बोली लगाने हेतू कंपनी ने न्यूमेटल से हाथ मिलाया।
अशोक लेलैड - केयर रेटिंग्स ने इसकी छोटी और मध्य अवधि की बैंक सुविधाओं की रेटिंग को अपग्रेड किया।
फोर्टिस हेल्थकेयर - कंपनी के कुछ शेयरधारक मणिपाल के साथ समझौते के खिलाफ हैं।
एनटीपीसी - एनटीपीसी के पास 53,000 मेगावाट की चालू क्षमता हो गयी है।
श्री सीमेंट्स - श्री सीमेंट्स 28 अप्रैल 2018 को अंतिम लाभांश पर चर्चा करेगी।
बीईएल - कंपनी ने 10,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर रिकॉर्ड किया।
एचएएल - कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 18,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन