शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री में 66.5% की शानदार बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर एस्कॉर्ट्स (Escorts) की मार्च ट्रैक्टर बिक्री में 66.5% का इजाफा हुआ है।

कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री मार्च 2017 में 7,079 इकाई से बढ़ कर 2018 के समान महीने में 11,790 इकाई रही। इनमें घरेलू स्तर पर एस्कॉर्ट्स ने 7,014 इकाइयों के मुकाबले 64.8% अधिक 11,557 इकाई बेचीं। वहीं इसका निर्यात 65 इकाई की तुलना में 258.5% की वृद्धि के साथ 233 इकाई रहा। इसके अलावा वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में इसकी बिक्री में 57.4% की बढ़त दर्ज की गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 883.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 882.80 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 5.20 रुपये या 0.59% की गिरावट के साथ 878.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी