शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बढ़ायी एमसीएलआर

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 10 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 7.80% से बढ़ा कर 7.90%, एक महीने के लिए 7.85% से 7.95% और तीन महीनों के लिए 7.95% से 8.05% एमसीएलआर कर दी। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.15% की तुलना में 8.25% और एक साल की अवधि के लिए 8.30% के मुकाबले 8.40% होगी। बैंक की ये नयी दरें 07 अप्रैल से प्रभाव में आयेंगी।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 147.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 148.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका शिखर 151.50 रुपये और निचला स्तर 145.95 रुपये रहा। अंत में बैंक का शेयर 2.30 रुपये या 1.55% की बढ़त के साथ 150.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Comments  

# Guest 2018-04-06 16:26
This comment has been deleted by Administrator

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!