शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) इसलिए करेगी 400 करोड़ रुपये का निवेश

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने हल्के व्यवसायिक वाहनों (एलसीवी) के लिए अगलों दो सालों में 400 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

कंपनी अगले 2 वर्षों में नया एलसीवी मंच विकसित करेगी ताकि बीएस-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा किया जा सके। अशोक लेलैंड का मानना है कि इस क्षेत्र में माँग बढ़ रही है, जिसका लाभ कंपनी को मिलेगा और इसकी बाजार हिस्सेदारी में इजाफा होगा। कंपनी ने इस क्षेत्र में अपना बाजार हिस्सा 16% से बढ़ा कर 30% करने का लक्ष्य बनाया है।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 146.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 147.00 रुपये पर खुल कर 144.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1 बजे यह 1.55 रुपये या 1.06% की कमजोरी के साथ 144.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी