शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) की 4,000-4,500 करोड़ रुपये का क्यूआईपी इश्यू लाने की योजना

देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ (DLF) ने जून में क्यूआईपी इश्यू के जरिये 4,000-4,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी अपने ऋण का भुगतान कर ऋण मुक्त बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्यूआईपी के माध्यम से संस्थागत निवेशकों को करीब 17.3 करोड़ शेयर जारी करेगी। डीएलएफ का मौजूदा शुद्ध ऋण 5,500 करोड़ रुपये के करीब है।
दूसरी ओर बीएसई में डीएलएफ का शेयर 222.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 226.00 रुपये पर खुला, जो कि सत्र के मध्य में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.30 रुपये या 0.59% की मजबूती के साथ 223.30 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख