शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अनुमान से बेहतर रहे एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के तिमाही वित्तीय नतीजे

भारत की सबसे बड़ी लीड एसिड बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) ने 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वर्ष दर वर्ष आधार पर एक्साइड का जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा 164.26 करोड़ रुपये से 15.4% बढ़ कर 189.56 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,204.33 करोड़ रुपये से 25.8% बढ़ कर 2,459.41 करोड़ रुपये रही। एक्साइड के वित्तीय नतीजे जानकारों की उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे इसका शेयर आज 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
बता दें कि तिमाही के दौरान सालाना आधार पर लीड, बैटरी बनाने वाली कंपनियों के लिए मुख्य कच्चा माल, के दाम 6% औऱ कच्चे माल की लागत 29% बढ़ी। मगर एक्साइड ने संचालन व्यय और कर्मचारी लागत पर लगाम लगायी। इससे कंपनी का एबिटा भी 34.2% बढ़ कर 338.03 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 86 आधार अंक सुधर कर 13.7% रहा।
उधर बीएसई में एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर 248.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 249.05 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 268.50 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 13.55 रुपये या 5.45% की मजबूती के साथ 261.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन